इस साल लॉकडाउन के कारण लोगों को पिछले साल की रीडिंग के हिसाब से अनुमानित बिजली बिल थमाए हैं। इस कारण पिछले महीने तक जो बिजली बिल नाममात्र की राशि के आए थे वे भी इस महीने तीन से चार गुना ज्यादा राशि के बिजली कंपनी ने दिए हैं। यदि आपका बिल ज्यादा रीडिंग का आया है और आपके यहां कम रीडिंग जली है ताे आप याेजना के लाभ नहीं ले पाएंगे। इसलिए सचेत हाेकर बिजली कंपनी के वॉट्सएप नंबर 07552551222 पर सेल्फ रीडिंग डालकर सही करा सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने मीटर की फोटोग्राफ भेजकर रीडिंग दर्ज करवानी होगी।
लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीनों से मीटरों की रीडिंग नोट करने मीटर वाचक घरों तक नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन के पहले महीने में फरवरी की खपत के हिसाब से मार्च के बिल बनाए हैं। वहीं अप्रैल महीने में जब बिलिंग की बात आई तो बिजली कंपनी ने पिछले साल अप्रैल 2019 की खपत को आधार बनाकर उसके हिसाब से भारी- भरकम राशि के बिल लोगों को दे दिए। अधिकांश लोग ज्यादा बिल आने की बात कह रहे हैं। इसे देखते हुए बिजली कंपनी ने लोगों की समस्या को देखते हुए उन्हें नुकसान से बचाने के लिए एक वॉट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर चेटिंग करके लोग भरी गई ज्यादा राशि को भी आगामी बिजली बिल में समायोजित करने का बिजली कंपनी कह रही है। लेकिन इससे ग्राहकों को नुकसान होगा। बिजली कंपनी के एसई आरपी बिसारिया ने बताया कि बिजली कंपनी के वॉट्सएप नंबर पर लोग अपनी खपत ठीक करवा सकते हैं। मीटर के रीडिंग के फोटोग्राफ भी भेज सकते हैं।
इस तरह बिजली बिल में करा सकते हैं सुधार
बिजली कंपनी ने भोपाल का वॉट्सएप नंबर 07552551222 जारी किया है। इस नंबर को सेव करके वॉट्सएप पर जाकर इस पर हाय - हैलो भेज सकते हैं। इसके बाद पूछे गए सवालों के हिसाब से जवाब देना है। इस नंबर पर अपनेे मीटर की खपत की फोटो वॉट्सएप से भेज सकते है। इन फोटो के हिसाब से खपत के हिसाब से राशि का समायोजन किया जाएगा। यदि राशि ज्यादा जमा कर दी गई है तो अगले बिल माइनस में आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/electricity-bills-given-according-to-old-readings-people-can-improve-by-registering-self-readings-by-chatting-on-whatsapp-127320600.html
No comments:
Post a Comment