Saturday, May 9, 2020

प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित सदस्यों वाले परिवार ने जीती आधी जंग, नौ मरीज ठीक

मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित सदस्यों वाले परिवार ने कोरोना के खिलाफ आधी जंग जीत ली है। बड़नगर के वेद परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए थे। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। शनिवार को दो सदस्य ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले 7 सदस्य डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें 20 माह का बच्चा भी है। बाकी 11 सदस्य इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। यहां उन्हें 10 दिन हो गए हैं। अगले छह-सात दिन में उनके भी ठीक होने की उम्मीद है।

परिवार के सदस्य की जुबानी, कोरोना से जंग की कहानी...

हमारा परिवार कई दशकों से बड़नगर के शिवाजी रोड पर रहता है। हम 250 सदस्य है। परिवार में सोना-चांदी, जरनल स्टोर्स, नमकीन, मिठाई के व्यापारी और डॉक्टर, इंजीनियर, बैंककर्मी, सेलटैक्स अफसर, वैज्ञानिक है। बड़नगर के अलावा इंदौर, मुंबई और विदेश में भी कुछ सदस्य रहते हैं। हमारे घर कोरोना इतनी चालाकी से घुसा कि पता ही नहीं चला। 30 मार्च को परिवार के बुजुर्ग व मेरे बड़े पापा रमेश वेद उम्र 72 साल का निधन हो गया। इनकी कोरोना जांच नहीं हुई। अभी इन्हें खोने का गम था ही कि 9 दिन बाद 8 अप्रैल को रमेश जी के लड़के नीलेश वेद उम्र 44 साल का निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आई, सैंपल लिए। दो दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आई तो राहत की सांस ली कि कोरोना का कहर नहीं है लेकिन 20 अप्रैल को मेरे एक और बड़े पापा डॉ.पुष्पेंद्र वेद उम्र 70 साल का निधन हो गया। इन्हें इंफेक्शन था, कोरोना जांच नहीं कराई। इनके अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद ही काका राजकुमार वेद उम्र 62 साल की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family with most infected members of the state won half the battle, nine patients cured


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/family-with-most-infected-members-of-the-state-won-half-the-battle-nine-patients-cured-127287341.html

No comments:

Post a Comment