Tuesday, May 12, 2020

प्लेटफॉर्म तक ही चली सोशल डिस्टेंसिंग, ट्रेन में सारी हिदायत भूले

भोपाल स्टेशन... मंगलवार 10 बजे.... नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री पहुंच रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा घेरे में यात्री खड़े हुए थे। पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और फिर उन्हें एंट्री दी गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 6 की ओर से 283 यात्री पहुंचे।

देर रात 12:15 पर ट्रेन आई और करीब 143 यात्री भोपाल आए। वहीं 283 ट्रेन में सवार हो गए। जब ट्रेन से यात्री उतरे तो उनके चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। ट्रेन से उतरे निखिल पटेल ने बताया कि वे ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
50 दिन से दिल्ली में फंसा था, मां सारणी में बीमार हैं
दिल्ली से भोपाल पहुंचे कमलेश लोखंडे ने बताया कि वह सारणी का रहने वाला है और दिल्ली में 50 दिन से फंसा हुआ था। मम्मी बीमार हैं। इसीलिए जैसे ही ट्रेन में बुकिंग शुरू हुई मैंने तत्काल टिकट ले लिया।

नवीन नगर ऐशबाग निवासी शादाब सिद्दीकी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ झांसी में फंसा हुआ था। जैसे ही ट्रेन से आने का मौका मिला उसने रिजर्वेशन करवाया और ट्रेन में सवार हो गया। शादाब ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन ट्रेन के भीतर नहीं हो रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर....यात्रियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया। यहां मौजूद पुलिसकर्मी भी उन्हें बार-बार हिदायत देते रहे।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/social-distancing-continued-on-the-platform-forgot-all-instructions-in-the-train-127296237.html

No comments:

Post a Comment