Wednesday, May 13, 2020

कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए गेहलोत घर के बाहर बतिया रहे थे, पुलिस ने क्वारंटाइन किया

कोरोना को मात देकर घर लोटे जवाहर नगर निवासी पुरुषोत्तम गेहलोत होम क्वारंटाइन रहने के बजाय बुधवार को घर के बाहर बैठकर एक व्यक्ति से बात कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें महू रोड के होटल में क्वारंटाइन कर दिया है।
प्रॉपर्टी व्यवसायी पुरुषोत्त्म गेहलोत (67) मेडिकल कॉलेज से 4 मई को घर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटाइन रहने की हिदायत दी थी। बुधवार शाम 6 बजे औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना मिली कि वे घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे हैं और किसी से बात कर रहे हैं। पुलिस पहुंची और उन्हें होटल में क्वारंटाइन कर दिया। गेहलोत ने बताया मुझे नींद नहीं आ रही है। खाना भी अच्छा नहीं लग रहा है, इसलिए डॉक्टर को दिखाने मंगलवार को जिला अस्पताल गया था। बुधवार को कहीं गया भी नहीं, बाहर बैठा था और पुलिस वाले आए और उठाकर होटल ले आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gehlot, who was negative from Corona positive, was talking outside the house, the police quarantined


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/gehlot-who-was-negative-from-corona-positive-was-talking-outside-the-house-the-police-quarantined-127299509.html

No comments:

Post a Comment