Sunday, May 10, 2020

जिले में 88 हजार मीट्रिक टन गेहूं खुले में पड़ा, छुट्‌टी के दिन भी हुआ परिवहन

जिले में 290 केंद्रों पर गेहूं खरीदी का काम चल रहा है, शनिवार और रविवार को केंद्र से परिवहन का काम भी किया गया। इसके बाद भी खरीदी केंद्रों पर लगभग 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं खुले में पड़ा है। शनिवार देर रात बारिश होने पर कई केंद्रों पर गेहूं भीग गया। जिले में अभी तक 6 लाख 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी हो गई है। प्रशासन पूरा जोर परिवहन पर लगा रहा है। इसको लेकर शनिवार और रविवार को परिवहन का ही काम किया गया, सोमवार को भी परिवहन जारी रहेगा। जिले में गेहूं के अलावा चने की भी खरीदी चल रही है, अभी तक 216 किसानों से 248 मीट्रिक टन चना खरीदी की हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
88 thousand metric tons of wheat lying in the open in the district, transport was also done on holiday


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/88-thousand-metric-tons-of-wheat-lying-in-the-open-in-the-district-transport-was-also-done-on-holiday-127290045.html

No comments:

Post a Comment