Saturday, May 9, 2020

शहर के प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद संक्रमण का पहला मामला, 5 और मरीज मिले

जिले में शनिवार को 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज जांच में सामने आए हैं। इनमें से एक प्रसूता भी शामिल है। हालांकि, महिला ने रिपोर्ट आने से पहले ही बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। अन्य जो पांच मरीज सामने आए हैं ये सभी दूसरे रेड जोन वाले शहरों से ग्वालियर आए हैं। इन पांच लोगों में से एक को छोड़ अन्य सभी बिना परमीशन के शहर में आए हैं। इन सभी को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। अब तक जिले में 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिसमें से 11 मरीज सिर्फ दो दिन में मिले हैं। 8 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। उधर भिंड में लगातार दूसरे दिन एक आैर कोरेना मरीज पाया गया है।
कौल हाॅस्पिटल हुआ बंद, जेएएच के तीन वार्ड सील
ग्वालियर में कोरोना संक्रमित मरीजों का असर अब निजी और सरकारी अस्पतालों पर होने लगा है। नया बाजार स्थित कौल हाॅस्पिटल में एक प्रसूता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस अस्पताल को क्वारेंटाइन किया गया है। यहां नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे। पूरे स्टाफ के सैंपल भी कराए जाएंगे। निजी लैब से शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद कौल हाॅस्पिटल में हड़कंप मच गया। उधर जेएएच के एक जूनियर डॉक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को यहां आईसीयू, डायलिसिस यूनिट और पॉइजन वार्ड को सील कर
दिया गया।

1. कोमल जैसवानी (30)
सिकंदर कंपू सरदार जी का कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर सी-205 में अपने मायके में रह रही कोमल जैसवानी पत्नी अनिल जैसवानी तीन माह पहले ससुराल से मायके आई थी। 20 मार्च को उसका भाई सन्नी माखीजा जयपुर से आया था। 6 मई को कौल हॉस्पिटल में गर्भवती कोमल का सैंपल लिया गया। 7 मई को ऑपरेशन से उसने बेटी को जन्म दिया है। 8 मई को उसकी प्राइवेट लैब पैथकाइन लैब से पॉजिटिव आई है। उसे कौल हॉस्पिटल में ही क्वारेंटाइन किया गया है।

2.मुबीन खान 20
गुढ़ा-गुढ़ी का नाका खजांची साहब की दरगाह के पास रहने वाला मुबीन खान 7 माह पहले चेन्नई में गया था। मुबीन साथी अवरोज के साथ 6 मई को ट्रक से ग्वालियर आया। विक्की फैक्ट्री में पुलिस ने उसे रोक लिया और 7 मई को सैंपल के बाद जैन छात्रावास में ठहरा दिया। यहां से मुबीन को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है।

3. मुस्कान (20)
चंद्रवदनी नाका स्थित चंदन नगर निवासी मुस्कान पति राकेश के साथ 20 मार्च को बुआ के यहां आगरा गई थीं। आगरा से बिना परमीशन पति-पत्नी 2 मई को ग्वालियर आ गए। 4 और 8 मई को उन्होंने जेएएच पहुंचकर सैंपल दिया। मुस्कान को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

4. मिथुन (22)
डीडी नगर विक्रमपुर पहाड़ी निवासी मिथुन अपने भाई विजेंद्र, सोनू और प्रमोद के साथ बिना परमीशन के अहमदाबाद से 7 मई को ग्वालियर आए। यहां उन्होंने सैंपल दिया। एक दिन पहले मिथुन का भानजा आकाश धाकड़ भी अहमदाबाद से आया है। मिथुन के परिवार में 11 लोग हैं। मिथुन को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

5. संजय सिंह (26)
सागर ताल निवासी संजय सिंह अहमदाबाद में फर्नीचर का काम करता है। 1 मई को अहमदाबाद से कभी पैदल कभी बस, ट्रक से वह 7 मई को बिना परमीशन के ग्वालियर आया। वह पहले जिला अस्पताल गया वहां सैंपल नहीं हुआ तो जेएएच गया और सैंपल दिया। वहां से घर आ गया। घर में पत्नी और 2 बच्चे हैं। संजय को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

6.नवीन गुप्ता (39)
जीवाजीगंज निवासी नवीन गुप्ता परमीशन लेकर 6 मई को अपनी बहन को कार द्वारा इंदौर सिलीकॉम सिटी स्थित शिव सिटी में छोड़ने के बाद 7 मई को देर शाम वापस लौट आया। 8 मई को जेएएच में अपना सैंपल दिया। वह ड्राइवर सहित अपने परिवार के 10 लोगों के संपर्क में आया है। ड्राइवर को क्वारेंटाइन करा दिया गया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First case of infection, 5 more patients found after delivery in private hospital of the city


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/first-case-of-infection-5-more-patients-found-after-delivery-in-private-hospital-of-the-city-127287512.html

No comments:

Post a Comment