Wednesday, May 20, 2020

2 महीने से बॉर्डर पर दिन-रात ड्यूटी कर रहे कर्मवीरों को किया सम्मानित

आलमपुर क्षेत्र में दतिया जिला की सीमा पर पिछले दो महीने से कोरोना महामारी के बीच अपना फर्ज निभा रहे कर्मवीरों को सर्वजनहित समाजसेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
चेक पोस्ट पर तैनात स्टाफ को संस्थान के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने समाजसेवियों के साथ माल्यार्पण व फल भेंट कर मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सम्मान पाकर ड्यूटी पर तैनात कोरोना योद्धाओं ने कहा कि देश में फैली महामारी में कोरोना को हराने के लिए सभी समाजसेवियों का भी योगदान सराहनीय है। समाजसेवियों ने 12वीं बटालियन के रमाकांत शर्मा, रवि कुमार, विकास सिंह, नाका प्रभारी रामसहाय जाटव, आरक्षक विकास राजावत, डॉ लोकेंद्र सिंह, रविकुमार, रमाकांत शर्मा आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गौतम सिंह, समाजसेवी हरिराम जाटव, दिलीप सोनी, सुरेंद्र दौहरे, पूर्व पार्षद हृदेश कुमार, रणजीत सिंह आदि समाजसेवी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Awarded to workers working day and night across the border for 2 months


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/awarded-to-workers-working-day-and-night-across-the-border-for-2-months-127324160.html

No comments:

Post a Comment