Wednesday, May 6, 2020

दिन में तपन, रात को बारिश फिर भी 2 डिग्री बढ़ा रात का तापमान

मध्यप्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में बने हवा के कम दबाव के चक्रवात का असर जिले में भी दिख रहा है। दिन में धूप और तपन से तापमान एक डिग्री बढ़ गया। तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था। वही शाम को अचानक आंधी चली और बादल छाए। रात करीब 10 बजे कई क्षेत्रों में 20 से 25 मिनट तक बारिश हुई।


बारिश के बाद भी रात का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक रात पहले तापमान 25 डिग्री था, यानी 2 डिग्री तापमान बढ़ा है। शाम के समय मौसम बदला और हवा 8 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार चक्रवात का असर गुरुवार की शाम तक रहेगा। इस दाैरान तेज हवा चलने और बादल आने के अलावा हल्की बारिश की कहीं-कहीं संभावना रहेगी। शुक्रवार से माैसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ेगा। इधर पचमढ़ी के भी माैसम में बदलाव आया है। दिन का तापमान 37 डिग्री दर्ज हुअा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperatures in the day, rain in the night still increased by 2 degrees, night temperature


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/temperatures-in-the-day-rain-in-the-night-still-increased-by-2-degrees-night-temperature-127278193.html

No comments:

Post a Comment