Tuesday, April 14, 2020

पूर्व विधायक चिमनलाल सडाना का निधन सिंध नदी का पुल बनवाया, इमरजेंसी में जेल गए

जिले के सहकारी नेता और पूर्व विधायक चिमनलाल सडाना का मंगलवार शाम 6 बजे निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। श्री सडाना इमरजेंसी के समय 19 माह तक जेल रहे थे। इमरजेंसी हटते ही जनता पार्टी से टिकट मिलने के बाद श्री सडाना विधायक बने थे। उनके इस कार्यकाल के दौरान गुना- अशोकनगर के बीच सिंध नदी पर पुल उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि में शामिल हैं।
भाजपा के ओमप्रकाश चौधरी और उनके पुत्र कमल सडाना ने बताया कि वह 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में अशोकनगर से विधायक चुने गए थे। उनके प्रयास से ही गुना-अशोकनगर रोड पर सिंध नदी पर पुल का निर्माण हुआ था। इसके पहले इस रोड पर पुलिया थी। तेज बारिश होने पर यह रास्ता कई घंटों तक बंद रहता था। गुना जिला मुख्यालय जाने में लोगों को बड़ी परेशानी होती थी। इस कारण उन्होंने लोगों की समस्या को दूर करने के लिए इस रोड पर पुल का निर्माण कराया। इससे लोगों को जिला मुख्यालय जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था। कानून की अच्छी जानकारी होने के कारण उन्हें लोग प्यार से कानून मंत्री के नाम से जानते थे। श्री सडाना की अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 7 बजे निकाली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former MLA Chimanlal Sadana passed away, built Sindh river bridge, went to jail in emergency


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/former-mla-chimanlal-sadana-passed-away-built-sindh-river-bridge-went-to-jail-in-emergency-127169856.html

No comments:

Post a Comment