कोराेना वायरस के दौरान डॉक्टर, पुलिस और सफाई कर्मी सेवा कार्य में लगे हैं। इस समय इनका हौसला बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे खुद को अकेला न समझें। ऐसी ही एक पहल पूर्व विधायक ने की है। जाे डॉक्टर, पुलिस के बाद सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे और उनका हाैसला बढ़ाते हुए उनके कार्य की सराहना की। साथ ही उनको हाजिरी के समय पहुंचकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सैनिटाइजर व मास्क बांटे।
दरअसल हर दिन संजय स्टेडियम पर दोपहर के समय सफाई कर्मियों की हाजिरी लगती है। मंगलवार को पूर्व विधायक जज पाल सिंह उनके बीच पहुंचे। जहां सबसे पहले उनके कार्य की सराहना करते हुए उनको सलूट किया। उन्होंने कहा कोरोना को हराने की इस लड़ाई में आप लोग भी जिम्मेदारी का परिचय दे रहे हो। शहर की हर गली को साफ एवं स्वच्छ बनाया हुआ है। कहीं भी किसी तरह की गंदगी नहीं फैली। यह एक सच्चे नागरिक होने की निशानी है। इस तरह डॉक्टर, पुलिस अपना काम कर रही है उसी तरह आप लाेग अपनी जिम्मेदारी से काम कर रहे हो।
जागरूक करने के वाले युवक का किया सम्मान
शहर की सड़कों और दीवारों पर कोराेना से बचाव के लिए पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करने वाले युवक पंकज ओझा का पूर्व विधायक ने सम्मान किया। उन्होंने उसे खुद मास्क बांधा फिर उसके कार्य को देखते हुए उसका आर्थिक सहयोग भी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/sanitary-workers-honored-for-creating-paintings-for-awareness-of-sanitizers-and-masks-distributed-127169865.html
No comments:
Post a Comment