Monday, April 27, 2020

लाॅकडाउन के समय में बेराेजगाराें की चिंता, लाॅकडाउन खुलने के बाद राेजगार ढूंढने में हाेगी लोगों को आसानी

लाॅकडाउन खुलने के बाद सबसे बड़ी समस्या हाेगी राेजगार। ऐसे में शहर के युवाओंकाे आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े इसलिए लाॅकडाउन में मिले समय में वेब डिजाइनर दीपक दुगाया ने राेजगार के अवसर बताने वाली वेबसाइट बना ली है। इस वेबसाइट पर स्थानीय से लेकर प्रदेश और देश स्तर पर उपलब्ध सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओंमें राेजगार के अवसराें की जानकारी निशुल्क मिल सकेगी। वेब डिजाइनर दीपक दुगाया ने बताया लाॅक डाउन में रुटीन के काम से समय मिला ताे युवाओंके सहयाेग के लिए करीब 15 दिन में वेबसाइट डिजाइन की है। इसमें फीचर्स जाेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जाॅब के साथ मिलेगा मार्गदर्शन
जाॅब उपलब्ध कराने वाली इस साइट पर न केवल राेजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध हाेगी बल्कि रिज्यूम, बायाेडाटा बनाने और इंटरव्यू देने के लिए टिप्स भी विशेषज्ञ ऑनलाइन देंगे जिससे राेजगार के अवसर प्राप्त करना आसान हाे जाएगा।
गूगल अकाउंट और एफबी से जुड़ेगी साइट
वेब डिजाइनर दीपक दुगाया ने बताया साइट काे जीमेल, गूगल अकाउंट और एफबी अकाउंट से जाेड़ा जाएगा। दुगाया ने बताया कि इंग्लिश लिटरेचर से एमए करने के बाद कंप्यूटर काेर्स किया और यह पाया कि आसपास राेजगार के अवसर हाेने के बाद भी युवाओं काे राेजगार नहीं मिल पाता है। ऐसे में ऐसी वेबसाइट युवाओं के लिए सहयागी हाेगी यही साेचकर लाॅकडाउन में मिले समय का उपयाेग किया है।

ऐसे उपयाेगी हाेगी वेबसाइट
{www.jobrelia.com बेबसाइट पर युवा अपना प्राेफाइल बनाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
ब्राउजर पर साइट एड्रेस डालकर इसे सीधा खाेला जा सकेगा।
साइट पर स्थानीय, प्रदेश और देश स्तर के छाेटे - बड़े राेजगार दाताओं निजी और सरकारी संस्थाओं की आवश्यकता और याेग्यता संबंधी जानकारी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन करने पर युवाओंकाे अपना लाॅगइन पासवर्ड मिलेगा जिसमें फिल्टर हाेगा जिससे वह अपनी रुचि, शैक्षणिक याेग्यता के जाॅब सर्च कर सकेंगे।
वेकेंसी की जानकारी मिलने पर सीधे नियाेक्ता से संपर्क किया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Worries of unemployment during the time of lockdown, people will find ease in finding employment after the lockdown opens


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/worries-of-unemployment-during-the-time-of-lockdown-people-will-find-ease-in-finding-employment-after-the-lockdown-opens-127255236.html

No comments:

Post a Comment