राजस्थान में फंसे उज्जैन संभाग के रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, धार, मंदसौर जिले के करीब 3200 आदिवासी मजदूरों सहित बॉर्डर पर रुके 300 मजदूरों को मंगलवार सुबह 125 से अधिक बसों से इनके गांव तक पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे व एसपी मनोज कुमार रॉय सहित अन्य अधिकारियों ने साेमवार सुबह नयागांव चेक पोस्ट पर पहुंचकर चार घंटे तक तैयारियों का जायजा लिया। मजदूरों को परेशानी नहीं हो इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश सरकार के सेंट्रल कंट्रोल रूम से 26 अप्रैल को अन्यत्र जिलों में फंसे प्रदेश के मजदूरों की घर वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के आदेश पर अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर, एसपी को निर्देश देकर बाहरी जिलों में फंसे मजदूरों को वापस घर भेजने की व्यवस्था करने को कहा। मंगलवार को प्रशासन ने इसकी तैयारी की। जिले की नयागांव बॉर्डर पर पहुंचकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए तैयारियां देखी। इसमें परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी की स्क्रीनिंग, भोजन, व्यवस्था, प्रत्येक मजदूर को उसके गांव तक जाने वाली बस में बैठाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बस में एक सीट पर एक मजदूर ही बैठाना होगा।
किस जिले से कितनीं बसें- रतलाम से 20, मंदसाैर से 24, उज्जैन से 72, धार से 2, झाबुआ से 4 बसें आ रही है। नीमच की 4 बसें भी शामिल रहेगी। जाे जिले के मजदूरों काे गंतव्य तक पहुंचाएगी। इसके अलावा 20 बसाें काे रिजर्व में रखा जाएगा।
जैसलमेर से आएंगे सबसे ज्यादा मजदूर
रतलाम, झाबुआ, धार जिले से बारिश के बाद हजारों आदिवासी मजदूर काम की तलाश में राजस्थान चले जाते हैं। गर्मी में रबी फसल की कटाई सहित अन्य काम करते हैं। इस बार लॉकडाउन के कारण मजदूरों को काम नहीं मिला। करीब 35 दिन से राजस्थान में फंसे हुए हैं। इनकी घर वापसी के लिए दोनों प्रदेश सरकार ने चर्चा की। अब मंगलवार को रास्ता साफ हुआ। जैसलमेर से राजस्थान सरकार द्वारा 3500 मजदूरों को बसों से सोमवार को नीमच के लिए रवाना किया। सभी मजदूरों को नयागांव चेकपोस्ट के पास रोका जाएगा। जहां पर स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न जिलों से आ रही 125 बसों से इनको गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/today-3500-majduranes-from-the-border-will-return-home-in-6-districts-127255291.html
No comments:
Post a Comment