लिधौरा की निकटवर्ती ग्राम खरों में महेंद्र पिता गोरेलाल तिवारी के यहां रसोई घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण घर में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार लिधौरा थाना अंतर्गत ग्राम खरों में मंगलवार को दोपहर महेंद्र तिवारी के मकान में आग लग गई। जिसकी सूचना पुलिस थाना लिधौरा एवं नगर परिषद लिधौरा को दी गई। सूचना मिलते ही लिधौरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा नगर परिषद लिधौरा द्वारा तत्काल ही फायर ब्रिगेड को भेजा गया। फायर ब्रिगेड पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।
तिवारी का कहना है कि मेरे रसोई घर में गैस सिलेंडर रखा था। जिसमें दोपहर के समय एकाएक आग लग गई। जिसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था, जिसे बुझाने की कोशिश की गई, बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पड़ोस में रहने वाले लालाराम तिवारी के मकान को भी लपेटे में ले लिया। लालाराम का सामान भी जलकर खाक हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/fire-in-the-house-due-to-gas-cylinder-house-ruin-127256441.html
No comments:
Post a Comment