Saturday, April 25, 2020

छात्रा स्कॉलरशिप की राशि से लोगों को बांट रही मास्क

कोरोना संक्रमण से बचाव सिर्फ जागरूकता से ही हो सकता है। लोगों को लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसी का संदेश देते हुए कक्षा 9वीं की छात्रा निशिता जगताप ने स्कॉलरशिप में सरकार से मिले 6 हजार रुपए से कपड़ा खरीदकर लाई। घर पर ही अपने हाथों से मास्क तैयार कर जरूरतमंद लोगों को बांट रही है। अब तक 200 मास्क बनाकर बांट दिए। साथ ही बच्चों को बिस्किट व साबुन भी दिए जा रहे हैं। निशिता लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, लॉकडाउन में घर पर ही रहने, जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलने, सैनिटाइज या साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mask distributing people with the amount of student scholarship


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/mask-distributing-people-with-the-amount-of-student-scholarship-127241708.html

No comments:

Post a Comment