Tuesday, April 28, 2020

पुलिस सिपाही के वाहन से आई थी बारात, कलेक्टर बंगले के सामने हो रहा था बाल विवाह, टीम ने रोका

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर बंगले के सामने एक नाबालिग लड़की का ब्याह रचाया जा रहा था। यहीं नहीं इस विवाह के लिए कलेक्टोरेट के बाबुओं ने मौखिक अनुमति दी थी। विशेष किशाेर पुलिस इकाई ने वरमाला के दौरान मौके पर पहुंचकर शादी रोक दी।
इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का विवाह मोतीनगर क्षेत्र निवासी लड़के से किया जा रहा है। टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर रवाना हो गई। टीम जब कलेक्टर बंगला के सामने स्थित एक मकान में पहुंची तो यहां विवाह की रस्में चल
रही थीं।
वरमाला की तैयारी हो रही थी। टीम ने परिजनों से लड़के और लड़की के उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों की जांच करने पर लड़की की उम्र 17 वर्ष पाई गई। टीम ने दोनों पक्षों को विवाह रोकने और अगले साल करने की समझाइश दी। लेकिन लड़की पक्ष से लोग कहने लगे कि शादी कर लेने दो विदा बाद में कर देंगे। टीम ने विवाह करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे दूल्हा घबरा गया और तुरंत शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष वाले भी शादी रोकने के लिए तैयार हो गए।
शादी के लिए कलेक्टोरेट के बाबुओं ने दी थी मौखिक अनुमति : कलेक्टर बंगले के सामने हो रही इस शादी समारोह के लिए कलेक्टोरेट के बाबुओं ने ही मौखिक अनुमति दी थी। लड़की पक्ष के लोगों के अनुसार वे अनुमति लेने के लिए कलेक्टोरेट गए थे। अनुमति शाखा में पदस्थ बाबुओं ने उन्हें विवाह करने की मौखिक अनुमति दी और कहा कि शादी समारोह में ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं करना। दोनों पक्षों से 10-12 लोगों को एकत्र कर गुपचुप विवाह कर लेना।
पुलिस लिखे वाहन से आई थी बारात : मोतीनगर इलाके से जिस वाहन से बारात लाई गई उस पर पुलिस लिखा था। यह वाहन क्रमांक एमपी 34 सीए 2962 दमोह जिले के हटा तहसील निवासी राहुल पिता हेमंत झांझोट के नाम पर रजिस्टर्ड है। टीम में सतीश तिवारी, अवधेश खरे, साजिद हुसैन, खेमराज पटेल, सोनम रजक सहित डायल-100 स्टाफ शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police procession came from soldier's vehicle, child marriage was happening in front of collector bungalow, team stopped


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/police-procession-came-from-soldiers-vehicle-child-marriage-was-happening-in-front-of-collector-bungalow-team-stopped-127256538.html

No comments:

Post a Comment