
कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिए भाजपा देशभर में बूथ पर लोगों से हस्ताक्षर करवा रही है। इसमें पहला धन्यवाद पुलिस, दूसरा डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी और तीसरा सफाईकर्मी, चौथा बैंक अधिकारी, पांचवें सरकारी अधिकारी व कर्मचारी। प्रत्येक बूथ पर 40 घरों में संपर्क चल रहा है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में नगर के 66 बूथों पर पांच-पांच धन्यवाद प्रस्ताव आमजन से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से पीएम केयर फंड में सहयोग राशि जमा करने की अपील की। बूथ नंबर 262 के अध्यक्ष मोहन सैनी व सहयोगियों ने रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी व एक्सटेंशन कॉलोनीवासियों से हस्ताक्षर करवाए। लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया और पीएम केयर फंड में सहयोग राशि दिलवाई। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया दोनों कॉलोनियों से 8500 रुपए एकत्र की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/signed-to-thank-corona-warriors-127163744.html
No comments:
Post a Comment