Wednesday, April 29, 2020

लॉकडाउन में नगर परिषद ने कराई नालियों की सफाई

नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियों की नगर परिषद ने सफाई कराई। सीएमओ मोहनसिंह अलावा ने बताया मौसम चौराहे से निवाली रोड तक दोनों तरफ की नालियों की सफाई कराकर मच्छर रोधी दवाई का छिड़काव किया गया। 10 से अधिक सफाईकर्मियों की टीम बनाकर नालियों में कई दिनों से जमीं गाद को निकाला गया और साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर नगर से बाहर फिंकवाया गया। सफाई दरोगा रूपेश मेहरे व विशाल डुडवे ने बताया कुछ माह पहले इसी मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण तोड़ा था। जिसका मलबा नालियों में ही पड़ा रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
City Council cleans drains in lockdown


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/palsud/news/city-council-cleans-drains-in-lockdown-127258562.html

No comments:

Post a Comment