Thursday, April 30, 2020

भिलट देव सेवा समिति ने पीएम राहत कोष में दी 5.51 लाख रु. की सहायता

कोरोना महामारी में प्रशासन को सहायता देने के लिए भिलट देव सेवा समिति द्वारा बड़ी राहत राशि प्रदान की गई है। मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 5.51 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सांसद गजेंद्र पटेल, राजपुर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया, तहसीलदार भागीरथ वाखला को दिया। भीलट देव सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया 28 मार्च से लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। अब तक 2 लाख 31 हजार भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। वहीं प्रतिदिन 6 से 7 हजार लोगों को भोजन के पैकेट्स दिए जा रहे हैं। सांसद पटेल ने समिति के कार्यों की सराहना की। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष बजरंग गोयल, गुलाब पटेल, मोहन परिहार, संतोष भाई, लक्ष्मण मुकाती, पुजारी राजेंद्र बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, मुकेश गहलोत, अजय यादव, मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Bhilat Dev Seva Samiti gave Rs 5.51 lakh to the PM Relief Fund. Help of


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/the-bhilat-dev-seva-samiti-gave-rs-551-lakh-to-the-pm-relief-fund-help-of-127261098.html

No comments:

Post a Comment