एनआरएलएम के स्व सहायता समूहों द्वारा मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहतपिपल्यानानकार के नर्मदा स्व सहायता समूह की 8 महिलाएं दिनरात मेहनत कर अब तक 3800 मास्क बना चुकी हैं।
इसी तरह भीलखेड़ी में मां दुर्गा समूह की 2 महिलाएं मास्क बना रही है। स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए मास्क नगर परिषद, एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत सहित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाए गए हैं। विभिन्न पंचायतों और संस्थानों की मांग के आधार परमास्क बनाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद से जुड़ी बीएसडब्ल्यू स्टूडेंट्स की महिला परामर्शदाता खातेगांव की रोशनी परमार भी घर पर स्वयं के खर्चे से मास्क बनाकर अपने वार्ड के परिवारों को वितरित कर रही हैं।
संक्रमण से बचाव के लिए संस्था ने 50 पीपीई किट दिए
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए रविवार काे संस्था कृपालु परिवार के सुमेरसिंह दरबार द्वारा 50 पीपीई किट कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडे को दिए गए। जिला अस्पताल के स्टाफ ने वृद्धाश्रम बसेरा में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर दवाई वितरित की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/women-of-self-help-groups-are-making-masks-127248345.html
No comments:
Post a Comment