शास. पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कल्पना कोठारी कॉलेज में 40 साल सेवा देने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हुईं। उन्होंने कॉलेज में अंतिम दिन जाकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीना भावसार को प्रभार सौंपा। विद्यार्थी उनका विदाई समारोह भव्य स्तर पर मनाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन में नहीं कर पाए। प्राचार्य डॉ. कोठारी ने कॉलेज में पौधों की सिंचाई के लिए ड्रीप लगवाने के लिए 31 हजार 101 रुपए की राशि का चेक प्रभारी प्राचार्य डॉ. भावसार को भेट किया। डॉ. कोठारी ने बताया 40 साल पहले 11 अगस्त 1980 को कॉलेज में सहा. प्राध्यापक के पद पर पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ से मिले स्नेह पर आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/pg-college-principal-dr-kothari-retired-127261089.html
No comments:
Post a Comment