लॉकडाउन के कारण कई मजदूर अलग-अलग राज्यों में फंसे हैं। ऐसे में मजदूर अपने घर तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह का जोखिम उठा रहा हैं। ऐसा ही नजारा नगर में दिखाई दिया। बुधवार शाम करीब 6.30 बजे बस स्टैंड चौराहे से केले से भरा ट्रक निकला। इसके ऊपर 10 से 15 मजदूर बैठे हुए थे। ट्रक के ऊपर बरसाती डाली हुई थी। इसके चलते फिसलने का खतरा ज्यादा था। यदि फिसलते तो बचना मुश्किल हो जाता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/niwali/news/10-laborers-sitting-atop-banana-truck-127261104.html
No comments:
Post a Comment