Monday, April 27, 2020

इंदौर सहित वन विभाग की 11 नर्सरी में ढाई हजार मजदूर तैयार कर रहे पौधे, काढ़ा भी पिला रहे इन्हें

कोरोना संक्रमण के बीच वन विभाग की अनुसंधान व विस्तार केंद्र की इंदौर सहित 11 नर्सरी में ढाई हजार मजदूर बारिश के लिए पौधे तैयार करने में जुटे हैं। इन्हें मास्क, दस्ताने के साथ ही 10-10 फीट की दूरी पर बैठाया जा रहा है। समय पर लंच भी दिया जा रहा है।
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीसी दुबे के मुताबिक नर्सरी में प्रवेश से पहले मजदूरों का हाथ धुलवाना, मास्क लगाना, दूर-दूर रहना...बताया जाता है। इसके बाद ही पौधे तैयार करने के लिए भेजा जाता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मजदूरों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया जाता है।

इंदौर में चार लाख से ज्यादा पौधे तैयार

इंदौर की बड़गोंदा, रेसीडेंसी और आईटी पार्क चौराहा स्थित नर्सरी में चार लाख से ज्यादा पौधे तैयार हो गए हैं। तीनों जगह ढाई सौ के लगभग मजदूर काम कर रहे हैं। इसके अलावा देवास, बेटमा सहित आसपास के जिलों की नर्सरी में भी इसी तरह काम हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two and a half thousand laborers are preparing plants and decoction in 11 nurseries of Indore including Indore;


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/two-and-a-half-thousand-laborers-are-preparing-plants-and-decoction-in-11-nurseries-of-indore-including-indore-127255267.html

No comments:

Post a Comment