नोटबंदी के दौरान व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की मंशा से गांव के लोगों के नाम खोले गए फर्जी खातों से 3 करोड़ के लेन-देन के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक्सिस बैंक के 2 पूर्व शाखा प्रबंधकों समेत 43 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इससे पहले ऐसे ही दो मुकदमे और दर्ज कर चुकी है।
चापक नगरा के रहने वाले महेंद्र सिंह पुत्र भीकम सिंह तोमर की मां मीनू बाई को आयकर विभाग से नोटिस मिला जिसमें बताया गया कि उन्होंने एक्सिस बैंक में खाता खोलकर नोटबंदी के दौरान 3 करोड़ रुपए का लेन-देन किया गया है। इस मामले में उनसे जवाब मांगा गया। नोटिस मिलने के बाद मीनू बाई की नींद उड़ गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत की कि उसने कभी मुरैना जाकर किसी बैंक में खाता ही नहीं खुलवाया ताे नोटबंदी के दौरान 28 जुलाई 2016 से 17 जून 2017 के बीच इतना बड़ा लेन-देन कैसे कर पाएगी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद एक्सिस बैंक के पूर्व पदस्थ मैनेजर आशीष जैन समेत विक्रम जैन व अन्य स्टाफ तथा लेन-देन करने वाले 43 लोगों को आरोपी बनाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/fir-on-43-including-2-managers-of-axis-bank-by-opening-an-account-in-the-name-of-old-age-127241699.html
No comments:
Post a Comment