Thursday, April 30, 2020

बाइक सवार को बचाने में टैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल से टकराई, दो वाहन क्षतिग्रस्त

नगर में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में दो पोल टूटकर गिर गए। इसके चलते नगर की बिजली सप्लाय बंद हो गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। टैक्टर-ट्रॉली में मकान बनाने के लिए गिट्‌टी की चूरी भरी हुई थी। हालांकि दुर्घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
ट्रैक्टर चालक दशरथ पिता नयनसिंह निवासी पटेलपुरा नया नगर ने बताया कि मकान का कुछ काम चल रहा था। उसी के लिए चूरी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया। इस कारण ट्रैक्टर को जल्दबाजी में मोड़ना पड़ा। इसके चलते ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराते हुए पास में रखी दो बाइक के ऊपर से निकल गया। दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

लॉकडाउन नहीं होता तो बड़ा हादसा हो जाता
नगरवासियों ने बताया लॉकडाउन के कारण मुख्य मार्ग पर दुर्घटना के दौरान ज्यादा लोग नहीं थे। यदि लॉकडाउन नहीं होता तो बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि यहीं पर सबसे ज्यादा दुकानों का संचालन होता है और पूरे दिन लोगों की आवाजाही होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tractor-trolley collides with electric pole to save bike rider, two vehicles damaged


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/tractor-trolley-collides-with-electric-pole-to-save-bike-rider-two-vehicles-damaged-127261110.html

No comments:

Post a Comment