Saturday, April 25, 2020

दिन का पारा 39.60 पर

पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव रोज ही जारी है। बीते दो दिनों से जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज हो रही थी, लेकिन शनिवार को बारिश नहीं हुई। बल्कि तेज धूप खिली।
इसके चलते दिन के तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 39.6 डिग्री और रात का तापमान 1 डिग्री कम होकर 28.5 डिग्री पर आ गया। इससे वातावरण में गर्मी अधिक रही। लोग तेज गर्मी से परेशान रहे। उम्मीद से कम बादल छाए और दिन भर मौसम शुष्क रहा। हालांकि मौसम के जानकार आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की बात कह रहे हैं। वैसे बीते एक सप्ताह से तापमान में अधिक बदलाव नहीं आया है। 18 अप्रैल को दिन का तापमान सबसे अधिक 41 डिग्री दर्ज हुए था। सात दिन बाद भी दिन का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज हुए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury at 39.60


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/mercury-at-3960-127241717.html

No comments:

Post a Comment