लॉकडाउन के दौरान खुले बाजार में ठेले पर सब्जी बेच रहे एक युवक ने पुलिस से ही हाथापाई कर दी। समझाइश देने गई पुलिस पर ही डंडे उठा दिए। सब्जी ठेले पर भीड़ होने के कारण पुलिस समझाने गई थी। जिस पर युवक काे यह बात रास नहीं आई और विवाद बढ़ा दिया। पुलिस ने मां बेटे पर शासकीय कार्य में बाधा सहित पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को मऊचुंगी स्थित सुधा सागर मोड़ पर अखिलेश कुशवाहा और उसकी मां मसकुबाई कुशवाहा सब्जी बेच रही थी। ठेले पर भीड़ होने के कारण पुलिस भीड़ एकत्रित होने लगी। शहर में घूम रही मोबाइल ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, लेकिन सब्जी बेचने वाले मानने की बजाय पुलिस से ही अभद्रता करने लगे। पुलिस ने जब फटकार लगाई तो युवक सिपाही से भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। पुलिस उसे पकड़कर ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन युवक पुलिस को ही डंडा दिखाने लगा। जिस पर अन्य पुलिस के मोबाइल वाहन भी घटना स्थल पर पहुंच गए और मां बेटे को पकड़कर कोतवाली ले गए। युवक और पुलिस की हाथापाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस दौरान एसडीओपी सुरेश शेजवाल भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस पर हमला और शासकीय कार्य में बांधा डालने का हुआ मामला दर्ज: घटनाक्रम के दौरान मौजूद सिपाही संतोष यादव के साथ हाथापाई हुई। जिस पर पुलिस ने सिपाही संतोष यादव की रिपोर्ट पर अखिलेश कुशवाहा, मां मसकुबाई कुशवाहा पर 353, 332, 336, 186, 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। मां बेटे दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक को कई दिनों से समझाइश दी जा रही थी कि वार्ड में जाकर सब्जी बेचें, यहां भीड़ एकत्रित नहीं करें, जिसका पालन नहीं किया जा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/son-goes-to-convince-vegeta-police-picks-up-stick-scuffle-case-filed-against-mother-son-127256436.html
No comments:
Post a Comment