नगर के वार्ड नंबर 15 में 2 व्यापारी भाइयों के घरों में बीती रात अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिए। घटना की पुलिस में रिपोर्ट की गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वार्ड नंबर 15 में शिवकुमार गुप्ता पिता महादेव प्रसाद गुप्ता और उनके भाई राम बिहारी गुप्ता के मकान आपस में सटे हुए हैं। पीछे की ओर तालाब और श्मशान घाट है। दोनों मकानों के पीछे लोहे की खिड़कियां हैं। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दोनों मकानों की पीछे लगी लोहे की खिड़कियां उखाड़ीं और अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि उनके घर में अलमारी में रखे 3 लाख रुपए नकद, 3 तोला वजनी सोने का हार, सोने की 2 जोड़ी झुमकी एक तोला, साेने के बाला, चांदी की करधौनी व चांदी की पायलें दोनों वजनी 500 ग्राम चोर चुरा कर ले गए। उनके ठीक बगल में रहने वाले भाई रामबिहारी गुप्ता के घर से 1 हजार रुपए नकद, साेने की सलाई 5 ग्राम, चांदी का बिछुआ 500 ग्राम चोरी हो गया। पीड़ित शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि जब सुबह करीब 5 बजे सोकर उठे तो पीछे की खिड़की उखड़ी हुई घर के पीछे पड़ी थी, भाई रामबिहारी के घर की खिड़की भी उखड़ी हुई थी। तत्काल डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे, सुबह छतरपुर से एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा। लेकिन कोई सूत्र हाथ नहीं लगे। सुबह पीड़ित व्यापारी भाइयों ने थाने में शिकायत की, लेकिन शाम तक पुलिस ने एफआई दर्ज नहीं की। पुलिस इस मामले की जांच करने के बाद कोई कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/thieves-flew-lakhs-of-jewelery-and-cash-from-the-houses-of-merchant-brothers-in-chandla-127256332.html
No comments:
Post a Comment