Wednesday, April 29, 2020

पालघर में हुई संतों की हत्या के विरोध में दीप प्रज्जवलित कर दी श्रद्धांजलि

मंगलवार शाम को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकताओं ने शाम को 7.30 बजे अपने घर के आंगन में दो दीप प्रज्जवलित कर परिवार के सदस्यों के साथ दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का जाप किया। विहिप के विभाग सहमंत्री किशोर ठाकुर ने बताया 16 अप्रैल को पालघर महाराष्ट्र में संत कल्पवृक्ष गिरी महाराज, संत सुशील गिरी महाराज व उनके चालक निलेश तेजगणे की हत्या से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बेकसूर संतों की हत्या के विरोध स्वरुप दीप प्रज्ज्वलित कर संतों को श्रद्धांजलि दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घर के बाहर दीप प्रज्वलित श्रद्धाजंलि देता कार्यकर्ता।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/lighted-tribute-to-protest-against-the-killing-of-saints-in-palghar-127258602.html

No comments:

Post a Comment