Thursday, April 30, 2020

दो पॉजिटिव कर्मचारियों के संपर्क में आए 29 लोगों के लिए सैंपल, 3 डॉक्टर, 5 नर्स क्वारंटाइन

सरकारी अस्पताल के दो कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के संपर्क में आए 29 लोगों के गुरुवार को सैंपल लिए गए। 5 नर्स व 3 डॉक्टरों को क्वारंटाइन भी किया गया है। दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्टाफ सदस्य उनकी सैंपलिंग की मांग कर रहे थे। इसको लेकर सीएमएचओ कार्यालय को भी अवगत कराया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
गुरुवार को प्रबंधन ने अस्पताल के मुख्य गेट पर बोर्ड लगा दिया। इसमें अस्पताल को कोरोना संक्रमण संभावित क्षेत्र बताते हुए इमरजेंसी में ही आने की बात लिखी गई। दैनिक भास्कर ने 30 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से इस खबर का प्रकाशन किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। गुरुवार को जिला मुख्यालय से डॉ. किरण गिरवाल यहां पहुंचीं। बीएमओ डॉ. प्रतिभा बागरान ने बताया 45 लोगों की स्क्रीनिंग की है। कोरोना पॉजिटिव वार्डबॉय व रेडियोग्राफर के संपर्क में आए 29 लोगों के सैंपल लिए गए। 5 नर्स व 3 डॉक्टरों को क्वारंटाइन किया गया है।
वार्डबॉय की दूसरी रिपोर्टआई निगेटिव
सरकारी अस्पताल के 58 साल के वार्डबॉय की रिपोर्ट 22 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय भेजा गया था। गुरुवार को इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बीएमओ बागरान ने कहा- गुरुवार को 45 लोगों की स्क्रीनिंग की

अब तक 9462 की स्क्रीनिंग, 18021 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे
बीएमओ डॉ. बागरान ने बताया 21 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक 9462 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें इंदौर से 3160, महाराष्ट्र से 373, गुजरात से 262 व अन्य जगह से आए 4273 लोग शामिल हैं। विदेश यात्रा कर क्षेत्र में आए 8 लोगों की स्क्रीनिंग कर 5 को रैफर किया गया है। वार्ड 8 के कंटेनमेंट एरिया के 95 मकानों में रह रहे 405 लोगों के साथ 3 किलोमीटर क्षेत्र के 3070 परिवारों के 18021 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के 27 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 1 की रिपोर्ट आना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samples for 29 people exposed to two positive employees, 3 doctors, 5 nurses quarantine


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/bhikangaon/news/samples-for-29-people-exposed-to-two-positive-employees-3-doctors-5-nurses-quarantine-127261056.html

No comments:

Post a Comment