बड़वानी जिले के खेतिया व पानसेमल क्षेत्र से आए एक ही परिवार के 10 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यह लोग मजदूरी के लिए गए थे। गुरुवार को लौटने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. चेतन कलमे ने स्क्रीनिंग की। अस्पताल के किशोर राठौड़ व अशोक मोदी ने सभी की जानकारी जुटाई। हाईस्कूल को सैनिटाइज करने के बाद इन्हें यहां क्वारंटाइन किया गया। डॉ. कलमे ने मजदूरों से कहा- 14 दिन तक किसी को घर नहीं जाना है। सफाई का ध्यान रखें। भोजन की व्यवस्था पंचायत करेगी। बीएसी हबीबुल्ला खान ने कहा- स्कूल में रुके परिवारों के भोजन की जवाबदारी ग्राम व बहादरपुरा के स्वसहायता समूह को सौंपी गई है। वे राशन या भोजन उपलब्ध कराएंगे। गांव के अन्य लोगों को भी भोजन दिया जा रहा है। ग्राम के दिनेश सोनी, महेश बिडारे व जितेंद्र मंडलोई ने कहा स्वसहायता समूह ने मात्र 3 दिन ही कुछ लोगों को भोजन दिया। इसके बाद बंद कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/bhagyapur/news/quarantined-10-people-from-the-same-family-from-barwani-127261061.html
No comments:
Post a Comment