Tuesday, April 28, 2020

चोरों ने जनरल स्टोर दुकान पर किया हाथ साफ, पुलिस की गश्त पर उठ रहे सवाल

नगर में सोमवार की बीती रात हायर सेकंडरी स्कूल के पास चोरों ने जनरल स्टोर की दुकान का चद्दर काटकर हजारों का सामान ले उडें। पुिलस ने अज्ञात चोराें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हायर सेकंडरी स्कूल के पास संतोष कुमार योगी की जनरल स्टोर दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात पीछे से दुकान का चद्दर काटकर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान में रखा हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिए।
बड़ागांव निवासी संतोष योगी ने लाॅकडाउन से मिली छूट के चलते मंगलवार की सुबह जैसे ही रोज की तरह अपनी दुकान खोली, तो दुकान के अंदर रखा जनरल स्टोर का सारा सामान फैला हुआ था। उन्होंने चोरी हो जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नगर में इस तरह की घटनाओं के चलते चर्चाएं है कि बार-बार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस अब तक चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। ऐसे में चोरों के हौसले बुंलद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves clean hand at general store shop, raising questions on police patrol


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/thieves-clean-hand-at-general-store-shop-raising-questions-on-police-patrol-127256467.html

No comments:

Post a Comment