Monday, April 13, 2020

शहर की सीमाएं सील, गांवों में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई प्रभावित

कर्फ्यू के कारण शहर की सीमा सील है और बाहर से आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा असर घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर हो रहा है और डिलीवरी रुक गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और उन्हें सिलेंडर ही नहीं मिल पा रहा है।
बुकिंग कराने पर अधिकतम तीन दिन में सिलेंडर की डिलीवरी देने का नियम है। ऐसे में गांव में यदि किसी परिवार में सिलेंडर खत्म हो रहा है और वो गांव से सिलेंडर लेने रतलाम आ रहा है तो रुक होने से उसे शहर में प्रवेश नहीं दिया रहा है

इन गांवों में आ रही ज्यादा दिक्कत
नगरा, ईसरथुनी, पलसोड़ी, खाराखेड़ी, सालाखेड़ी, बंजली, सागोद, मोरवनी, कनेरी के परिवारों के गैस कनेक्शन रतलाम की गैस एजेंसियों पर हैं। पहले ये सिलेंडर खत्म होने पर ये सिलेंडर साथ लेकर आते थे। अब कर्फ्यू के कारण वे शहर ही नहीं आ पा रहे हैं। इससे परेशानी शुरू हो गई है।

सिलेंडर लेने गए थे, शहर में प्रवेश ही नहीं दिया

नगरा के राजेंद्र कुमार ने बताया सिलेंडर खत्म हो गया था। लेने रतलाम जा रहा था। तब प्रतापनगर के पास रोक लिया। बोला आपके घर ही सिलेंडर आ जाएगा। आप शहर में प्रवेश नहीं कर सकते। इधर गैस एजेंसी को फोन लगाया तो बोला तीन दिन में सिलेंडर आएगा। ऐसे में तीन दिन तक क्या करेंगे। सागोद गांव के रमेश चौहान ने बताया दो दिन से सिलेंडर नहीं है। शहर में प्रवेश करने भी नहीं दिया जा रहा है। बुकिंग के बाद तीन दिन में सप्लाई का नियम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
City limits sealed, supply of domestic gas cylinders in villages affected


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/city-limits-sealed-supply-of-domestic-gas-cylinders-in-villages-affected-127163740.html

No comments:

Post a Comment