Tuesday, April 14, 2020

कोरोना फाइटर्स के लिए बनाया शुक्रिया जी शुक्रिया... गीत वायरल, रतलाम और नागदा के गायकों से रिकॉर्डिंग मंगाकर किया तैयार

आम लोगों को घरों में रहने की सलाह देकर खुद कोरोना वायरस से लड़ रहे फाइटर्स का हौसला बढ़ाकर शुक्रिया कहने के लिए शहर के संगीतकार हरीश दर्शन शर्मा ने गीत तैयार किया है। 3.10 मिनट के इस गीत को एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। खास बात यह कि एक जगह इकट्‌ठा होने के बजाए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए संगीतज्ञ और गायकों ने घर बैठे तैयार किया है। शुरुआती रुपरेखा बनाई गीत के लेखक और संगीतज्ञ हरीश दर्शन शर्मा ने।
अपने रत्नेश्वर रोड स्थित घर और स्वरधाम स्टूडियो में धुन तैयार की। फिर गाने के बोल और धुन रतलाम और नागदा के गायकों को भेजकर मोबाइल से वाइस और वीडियो रिकार्डिंग मंगवा ली। उसे कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर से जोड़कर गाना तैयार कर लिया। इस पूरे काम में पांच दिन लगे। वीडियो के लिए संगीतज्ञ शर्मा ने गायकों द्वारा भेजे गए वीडियो के साथ देशभर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कोरोना फाइटर्स (स्थानीय भी) की तस्वीरों को शामिल किया है। बता दें कि डोर टू डोर कलेक्शन वाहनों पर बजने वाली जानी पहचानी धुन भी हरीश शर्मा ने 6 साल पहले बनाई थी।

एक फोन पर धुन सुनी, दूसरी पर गाने की रिकॉर्डिंग की
संगीत निर्देशक शर्मा बताते हैं कि धुन तो तैयार हो गई थी मोबाइल पर सीधे रिकॉर्डिंग मुश्किल था क्योंकि मोबाइल पर एक बार में एक ही काम होता है या तो धुन सुन लो या गाने के बोल रिकाॅर्ड कर लो। तरकीब निकाली, सिंगर्स को दो मोबाइल फोन यूज करने को कहा। एक पर ट्रैक बजाया और दूसरे पर रिकॉर्डिंग की। रविवार को ही यू ट्यूब पर गीत लोड किया है, अब तक एक हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गीत बनाने में किसका क्या योगदान
नाम : शुक्रिया जी शुक्रिया...
समय : 3.10 मिनट
लेखक : हरीश दर्शन शर्मा और रवि घावरी
संगीत : हरीश दर्शन शर्मा
गायक : कमल काठा (नागदा) तथा दलविंदर सिंह गुरुदत्ता, रवि घावरी, संगीता जैन, हरीश शर्मा (रतलाम)

पिता-बेटी ने बनाया इंडिया हम होंगे कामयाब गीत
कोरोना को लेकर चल रहे अभियान में देशवासियों को जागरूक करने के लिए पीएंडटी कॉलोनी मीरा कुटी निवासी शकील शेख ने बेटी महक के साथ मिलकर इंडिया हम होंगे कामयाब गीत तैयार किया है। शकील ने 4.06 मिनट के गीत का वीडियो भी तैयार किया है। इसमें फलक व मायशा शेख के साथ हिना हंसराजानी ने एक्टिंग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thank you, thanks to Corona Fighters, the song was composed by asking for recordings from the singers of Viral, Ratlam and Nagda.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/thank-you-thanks-to-corona-fighters-the-song-was-composed-by-asking-for-recordings-from-the-singers-of-viral-ratlam-and-nagda-127169879.html

No comments:

Post a Comment