खुली बोली की जगह मंडी में शुरू हुई सौदा पत्रक से खरीदी को देखने के लिए कलेक्टर एस विश्वनाथन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव रियाज अहमद से कहा कि खरीदी अनुबंध में तय उपज की मात्रा से अगर अधिक की खरीदी होती है तो जांच कैसे करेंगे। इस पर सचिव ने कहा कि व्यापारी का स्टॉक से मिलान कर लेंगे। हालांकि उन्होंने सभी एसडीएम से कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों में होने वाली खरीदी पर नजर रखें। यह देखा जाए कि खरीदी में कोई गड़बड़ न हो। गुना मंडी में 11 साल पुरानी व्यवस्था के तहत खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई है। लॉकडाउन की वजह से खुली बोली से खरीदी करने में मुश्किल खड़ी हो सकती थी। क्योंकि इस दौरान सोशल डिस्टेंस आदि का उल्लंघन हो सकता था। इसलिए प्रशासन ने इसका रास्ता निकाला था और सौदा पत्रक से खरीदी शुरू कराई है।
खरीदी पर निगरानी कैसे होगी
सौदा पत्रक से खरीदी को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आती है। कलेक्टर ने मंडी पहुंचकर इसे लेकर सवाल किए। उन्होंने कि व्यापारी और किसान के बीच सौदा हुआ, लेकिन अगर व्यापारी ने किसान से माल तो अधिक खरीद लिया लेकिन मंडी पोर्टल पर इसकी मात्रा कम दर्शाई तो कैसे पकड़ेंगे। उन्होंने मंडी समिति से कहा कि निगरानी करें। स्टॉक की भी जांच करें। अक्सर व्यापारी कुछ व्यापारी टैक्स से बचने के लिए खरीदी की सही मात्रा नहीं बताते। इसलिए सभी अनुविभाग अधिकारी इस पर नजर रखें और अक्सर व्यापारी का स्टॉक जांच करते रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/sdm-will-keep-an-eye-in-the-market-so-that-the-deal-sheet-does-not-buy-more-than-the-contract-127169896.html
No comments:
Post a Comment