शाढ़ौरा मेंकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए।
सीएमओ पवन अवस्थी ने अच्छी कंपनी के हैंड सैनिटाइजर व मास्क सभी कर्मचारियों को देते हुए समझाइश दी कि वह सैनिटाइजर का उपयोग कर अपने हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें। अपने काम के दौरान समय-समय पर इसका प्रयोग करें और मास्क भी आवश्यक रूप से लगा कर रखें। इससे संक्रमण से बच सकेंगे। सफाई कर्मचारी कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसमें बीमारियों के संक्रमण का खतरा रहता है। इनसे बचाव की जिम्मेदारी निश्चित रूप से नप की है। इसी का निर्वाह करते हुए आज नप कार्यालय पर सभी सफाई कर्मचारियों को कोरोना वायरस व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया है। सीएमओ श्री अवस्थी ने कहा कि हर कर्मचारी उनके परिवार का एक अंग है।
इस समय पूरे विश्व में फैल रहे कोरोना वायरस से स्वयं के बचाव के लिए भी जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वह दिए गए हैंड सैनिटाइजर का उपयोग केवल हाथों की सफाई के लिए ही करें इसका अन्य उपयोग घातक व खतरनाक साबित हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/the-city-council-gave-sanitizer-masks-to-the-cleaning-workers-also-explained-127169884.html
No comments:
Post a Comment