Monday, April 13, 2020

लॉकडाउन में सीजर बंद, प्रसूताओं काे 48 की जगह 24 घंटे में दे रहे छुट्‌टी

कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों व बुजुर्गों में होता है। चूंकि ये छूने से फैलता है। अस्पताल में सुविधाओं की कमी है, ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। जिसके चलते नाॅर्मल डिलीवरी तो हो रही है लेकिन लॉकडाउन के बाद से सीजर बंद है। वहीं सामान्य प्रसुताओं को पहले 48 घंटे आॅब्जर्वेशन में रखा जाता था, अब 24 घंटे बाद छुट्टी दे रहे हैं। वहीं ऑपरेशन वाली प्रसूताओं को चेकअप के बाद रतलाम रेफर कर रहे हैं ताकि डिलीवरी में किसी तरह की दिक्कत ना हो।
महिला अस्पताल में हर महीने करीब 250 से 300 डिलीवरी होती है। पिछले माह करीब 285 डिलीवरी हुई। लॉकडाउन से पहले प्रतिमाह करीब 12 से 15 सीजर होते थे लेकिन अभी डॉक्टरों की एक्स्ट्रा ड्यूटी और कोविड-19 के चलते सीजर नहीं हो रहे हैं। इन्हें रतलाम भेज रहे हैं। अस्पताल में प्रसूताओं की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर स्प्रे व साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। एक प्रसूता के साथ एक ही व्यक्ति को अनुमति दे रहे हैं। अभी अस्पताल में बीएमओ सहित तीन डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। चूंकि बीएमओ कोविड-19 के चलते फील्ड में रहते हैं, इधर दोनों डॉक्टर सिविल व मेटरनिटी में व्यवस्था देख रहे हैं। रोज अगर देखें तो 10 गर्भवती आती हैं इनमें से 7 जननी से ही आती व जाती हैं। इन्हें ज्यादा तकलीफ हो या चेकअप के लिए आना हो तो वे निजी वाहन से आती है। बीएमओ डॉ. दीपक पालड़िया ने बताया कोरोना के चलते अभी व्यवस्था बदली है। गर्भवती को चेकअप के बाद ही घर भेज रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Caesar closed in lockdown, maternity leave in 48 hours instead of 48


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/caesar-closed-in-lockdown-maternity-leave-in-48-hours-instead-of-48-127163715.html

No comments:

Post a Comment