Tuesday, April 14, 2020

कई नलों में नहीं लगी टोंटियां, इनसे रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पीने का पानी

मुंगावली मेंजल ही जीवन है, जल के बिना सब सून है। पानी बचाओ के लिए ऐसे जागरूकता संदेश शासन की ओर से हर साल लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर-पोस्टर के माध्यम से चलाए जाते हैं। लेकिन इन संदेश का असर शहर के लोगों पर होता नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि शहर की कई कॉलोनियों में रोजाना हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो रहा है। पानी बर्बाद होने का मुख्य कारण नलों में टोंटी नहीं होने के साथ पाइप लाइन का लीकेज भी है।
शहर में चल रही 9 करोड़ रुपए की नल जल योजना का कुछ काम बचा है। इस योजना का काम पूरा होने के बाद शहर में 24 घंटे मीटर द्वारा पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी। इसके बाद मीटर रीडिंग से पानी की सप्लाई होगी। तब शायद रहवासी पानी का महत्व समझ पाएंगे। स्थानीय रहवासी पानी की कीमत को नहीं समझते हुए रोजाना हजारों गैलन पानी व्यर्थ बहा रहे हैं। शहर से लगे कस्बा रेंज, बहादुरपुर रोड, अजीज कॉलोनी आदि जगहों पर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए दिन रात मशक्कत करते हैं।

टोटिंया नहीं होने से रोजाना बह रहा हजारों लीटर पानी
शहर में सैकड़ों नलों में टोंटियां नहीं लगी हैं। नवीन नल-जल योजना के तहत पानी का मीटर व बाल फेरूल लगे थे। इन्हें लोगों ने तोड़ दिया। इससे शहर में पानी सप्लाई के समय नलों से व्यर्थ पानी बहता है। यह पानी नालियों में बहकर खाली प्लाटों में भर जाता है। इसमें मच्छरों का लार्वा पनपने से शहर में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है।

प्रति नल से रोजाना फैलता है 450 गैलन पानी

शहर में बेतवा नदी से पानी की सप्लाई होती है। इस कारण शहर में लोगों को पानी की कोई समस्या नहीं है। इस कारण लोगों ने नलों में टोटिंया तक नहीं लगाई हैं। शहर में 45 मिनट पानी की सप्लाई होती है। इस दौरान प्रेशर से पानी आता है। जिन घरों के नलों में टोटिंयां नहीं हैं उन घरों में रोजाना 45 मिनट प्रेशर से पानी आता है। ऐसे में प्रत्येक नल से दिन भर में 450 गैलन (2000 लीटर) पानी व्यर्थ बह जाता है। शहर में सैकड़ों नल ऐसे हैं जिनमें टोटिंयां नहीं है। वहीं कई जगह पालन लाइन में भी लीकेज हैं इस कारण शहर में रोजाना हजारों लीटर फिल्टर्ड पानी व्यर्थ नालियों में बह जाता है।

वाहन, सड़क और बगीचे में देते हैं पानी
एक तरफ कस्बारेंज में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए दिन भर हैंडपंप व निजी बोरों से पानी भरने के लिए मशक्कत करते देखे जाते हैं। वहीं शहर में सैकड़ों नलों से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके अलावा कई लोग पानी से अपने वाहनों को धोने के साथ सड़क को धो रहे हैं। कई लोग अपने बगीचे और क्यारियों में पानी दे रहे हैं। वहीं कई लोग पानी से अपने मवेशियों को भी रहलाते हैं। नलों में टोटिंयां नहीं होने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस संबंध में नगर परिषद ने कई बार मुनादी भी कराई है। लोगों पर पानी फैलाने को लेकरकार्रवाई नहीं होने से लोग नलों में टोंटियां नहीं लगवा रहे हैं।

परमिशन मिलते ही पूरा करवा दिया जाएगा
कुलदीप नरवरिया, उपयंत्री, नगर परिषद मुंगावली का कहना है कि नई पाइप लाइन का थोड़ा सा काम शेष है। परमिशन मिलते ही पूरा करवा दिया जाएगा। जिन लोगों के नलों में टोटिंया नहीं है और पानी फैलता है। उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many taps did not have the fonts, thousands of liters of drinking water wasted every day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/many-taps-did-not-have-the-fonts-thousands-of-liters-of-drinking-water-wasted-every-day-127169882.html

No comments:

Post a Comment