झगड़ा नातरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालीपीठ पुलिस द्वारा झगड़े की राशि मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम दिलावरी निवासी मोहन पिता देव सिंह ने बिना किसी कारण अपनी पत्नी ग्यारसी बाई निवासी बख्तियारपुर को छोड़ दिया व उसके परिजनों से झगड़े के 5 लाख रुपये मांगने लगा पीड़िता के पिता गोवर्धन तंवर द्वारा उक्त पैसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर मोहन तंवर, देव सिंह तंवर, बंसीलाल तंवर, नारायण सिंह तंवर एवं बीरम तंवर ने मिलकर पीड़िता के 20 कुंटल गेहूं में आग लगा दी व उसके परिजनों को झगड़ा ना देने पर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें डराया धमकाया। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
कालीपीठ पुलिस के द्वारा थाना कालीपीठ पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम करके जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ व अनुविभागीय अधिकारी राजगढ़ के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया, आरोपी की तलाश हेतु थाना कोतवाली प्रभारी से संपर्क किया गया, जिन्होंने आरोपी को पकड़ने में कालीपीठ थाने की मदद की आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजगढ़ के समक्ष पेश किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी थाना कालीपीठ, प्रधान आरक्षक पवन, आरक्षक सुरेंद्र, आरक्षक कुलदीप आदि का सहयोग रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/arrested-for-demanding-fights-and-threatening-to-kill-them-127144907.html
No comments:
Post a Comment