
लॉकडाउन का विधिवत पालन हो इसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर शहर सहित जिलेभर के चर्च बंद रहे और श्रद्धालुओं ने घरों में रहकर ही ऑनलाइन प्रार्थना की। प्रार्थना में कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी को दुनियाभर से खत्म करने की कामना भी की गई। फादर जार्ज ने बताया कि गुड फ्राइडे पर शहर सहित जिलेभर के सभी चर्च बंद रहेे, श्रद्धालुओं ने घरों में रहकर ही ऑनलाइन प्रार्थना की, इस दौरान यह प्रार्थना भी की गई कि दुनिया से कोराेना वायरस (कोविड-19) जैसी खतरनाक बीमारी खत्म हो, और जो लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं, संक्रमित हैं वे जल्द स्वस्थ हों।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/church-not-open-on-good-friday-praying-jesus-to-end-corona-127144911.html
No comments:
Post a Comment