
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच सरकार ने सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं मास्क की बढ़ती मांग के बीच गरीब व जरूरतमंदों के लिए निशुल्क मास्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इसके लिए भाजपा के ब्यावरा मंडलाध्यक्ष चंदन अग्रवाल अपने घर पर रोज 4 घंटे कोरोना प्रोटेक्शन मास्क सिलते हैं। बाद में इन्हें गरीब व जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित करते हैं, ताकि धन के अभाव में वे कोरोना संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रह सके। मंडलाध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि वे रोज करीब 80 से 90 मास्क तैयार करते हैं और इन्हें गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को मुफ्त बांटते हैं। वे पिछली 30 मार्च से अभी तक करीब एक हजार मास्क तैयार कर इन्हें सब्जी मंडी, इंदिरा कॉलोनी, भवरगंज, पुराने एबी रोड, राजगढ़ रोड, तुलसी नगर, वृंदावन नगर जैसी कॉलोनियों की गरीब बस्तियों बांट चुके हैं। इसके पहले उन्होंने अपने घर पर ही सेनेटाइजर बनाकर भी गरीब एवं जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/biyawara/news/bjp-mandal-president-stitches-90-masks-daily-has-distributed-1000-needy-in-12-days-127144975.html
No comments:
Post a Comment