काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत प्रांगण में बंद के दाैरान सेवा में लगे पुलिस जवानाें, सफाईकर्मियाें आदि काे सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर उपकरण लगाया गया है।
यह उपकरण शुक्रवार को आसिफ हुसैन व लखन पवार द्वारा सीएमओ राजा यादव के आग्रह पर 24 घंटे में तैयार कर नगर परिषद में लगाया गया है, जिससे नगर परिषद में कार्य सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह ड्यूटी आते समय वार्ड ड्यूटी से जाते समय सैनिटाइज होकर अंदर प्रवेश करें व जाते समय भी इससे हाेकर बाहर निकलें, जिससे कि किसी भी प्रकार की संक्रमण के फैलने की संभावना नहीं रहे। विशेष बात यह है कि इसमें से निकलने के दाैरान उनके जूते भी सैनिटाइज होंगे, जिससे के कीटाणु और कहीं न फैलें।
यादव ने कहा हमारा प्रयास है थाना परिसर व सरकारी अस्पताल में भी इसी तरह का सैनिटाइजर उपकरण लगाया जाए। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए आती है। उन्हाेंने यह उपकरण नपं काे नि:शुल्क भेंट किया गया है। वही हुसैन ने बताया उसने अपने घर पर भी सैनिटाइजर मशीन लगा रखी है, जिसमें एक स्प्रे लगा हुआ है। इसके द्वारा घर में आने-जाने वालों काे सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जा रहा है। दाेनाें युवकाें द्वारा बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंदाें काे राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पुलिस स्टाफ, सरकारी विभागों व मीडियाकर्मियों को हाथों के दस्ताने भी नि:शुल्क दिए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/sanitizer-equipment-installed-in-betma-127144872.html
No comments:
Post a Comment