Friday, April 10, 2020

गुड फ्राय-डे : क्रूस यात्रा नहीं निकली, बिशप ने ऑनलाइन करवाई आराधना

ईसाई समाज द्वारा काेराेना वायरस के चलते गुड फ्राय-डे पर्व पर क्रूस यात्रा नहीं निकाली गई। इस दाैरान बिशप ने ऑनलाइन ही समाजबंधुओं काे घर बैठे आराधना करवाई।
ईसाई समाज द्वारा गुड फ्राय-डे पर्व पर पाेस्ट ऑफिस राेड से हर वर्ष क्रूस यात्रा निकाली जाती है, लेकिन इस बार काेराेना वायरस के लाॅकडाउन के चलते क्रूस यात्रा नहीं निकाली गई। शहर के सभी प्रमुख चर्च भी बंद रहे। शुक्रवार दाेपहर 12 से तीन बजे तक बिशप मनाेज चारण ने ऑनलाइन ही समाजबंधुओं से आराधना करवाई। इस दाैरान उन्हाेंने समाजबंधुओं काे काेराेना वायरस काे हराने के लिए घर में ही रहकर शासन द्वारा जारी लाॅकडाउन के आदेश का पालन करने की भी बात भी कही।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Good fry day: crucifixion not out, bishop worship online


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/good-fry-day-crucifixion-not-out-bishop-worship-online-127144869.html

No comments:

Post a Comment