Friday, April 10, 2020

शॉर्टसर्किट से खलिहान में रखे गेहूं के भूसे में लगी आग, 3 ट्राॅली भूसा खाक

क्षेत्र के भूरा गांव में एक खलिहान में रखे भूसे में शॉर्टसर्किट की वजह से आग लग गई। इसमें खलिहान में रखा करीब 3 ट्राॅली भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि सूचना पर पहुंची शहर नगरपालिका की फायरब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भूसा जलकर खाक हो चुका था। देहात थाना पुलिस ने बताया कि भूरा गांव के दिनेश पुत्र बद्रीलाल दांगी के खलिहान में ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि खलिहान में 3 बीघा का गेहूं की फसल को भूसा रखा हुआ था, जिसके ऊपर से बिजली लाइन गुजरी थी। शुक्रवार दोपहर को अचानक से शॉर्टसर्किट हुआ जिसकी चिंगारियां भूसे पर गिरी तो आग भभक उठी और देखते ही देखते पूरे भूसे को अपनी चपटे में ले लिया। सूचना पर देहात थाने की डायल 100 के साथ प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक महेश भिलाला, पायलट शिव दांगी व शहर नपा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यहां ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि फायरब्रिगेड पहुंच पाती उसके पहले ही ज्यादातर भूसा जलकर खाक हो चुका था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in wheat straw kept in the barn due to short-circuit, 3 trolley straw


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/fire-in-wheat-straw-kept-in-the-barn-due-to-short-circuit-3-trolley-straw-127144882.html

No comments:

Post a Comment