Tuesday, April 14, 2020

रतलाम शहर को छोड़ पूरे जिले में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी सब्जी, फल, दूध और किराना की दुकानें

19 दिन आगे बढ़ाकर 3 मई तक किए गए लॉकडाउन में प्रशासन ने शहर को छोड़कर जिले के बाकी नगरीय निकायों और ग्रामीणों क्षेत्रों में कुछ छूट दी है। इसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी, फल, दूध और किराना दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक खुली रहेंगी। होलसेल सामान लेने के लिए ग्रामीण दुकानदार शहर में आ-जा सकेंगे। फसल कटाई का दौर भी चल रहा है। ऐसे में कृषि उपकरणों की मरम्मत के लिए गैरेज, सर्विस सेंटर सहित अन्य दुकानें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

यह रहेगी ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्था

  • राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, दूरसंचार, नगर पालिका, पंचायत को छोड़कर सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • जिले की सभी सीमा सील रहेगी। बाहरी व्यक्ति को जिले में और जिले की सीमा में रहने वालों को भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • सब्जी (फुटकर), फल, दूध, किराना दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक खुली रहेगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार होलसेल सामान की आपूर्ति के लिए सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शहर में आ-जा सकेंगे।
  • इमरजेंसी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पहचान-पत्र साथ रखना होगा। दवाइयां उत्पादक उद्योग और उसमें काम करने वाले कर्मचारी इससे मुक्त रहेंगे।
  • विक्रेता घर-घर दूध बांट सकेंगे, सांची स्टॉल पर भी दूध मिलेगा।
  • एजेंसियों गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करेगी। सुबह 7 से 11 बजे तक उपभोक्ता आउटलेट पर भी जा सकेंगे।
  • बैंक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। वित्तीय संस्थाओं और बैंक के लोग घर-घर जाकर कार्य संपादित कर सकेंगे।
  • मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले वाहनों को आने-जाने की छूट रहेगी।
  • पंखा, कुलर, एसी, मोटर वाइडिंग दुकानें खुल सकेंगी लेकिन होम डिलीवरी, खरीदी, रिपेयरिंग और सर्विस कर सकेंगे।
  • फसल कटाई में काम आने वाले उपकरणों की मरम्मत के लिए गैरेज, सर्विस सेंटर सहित अन्य दुकानें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
  • समर्थन मूल्य की खरीदी में लगे कर्मचारी और किसान प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, लेकिन दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
  • जरूरतमंदों तक भोजन के पैकेट सरकारी और अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से बांटे जाएंगे।

शहर में लगे कर्फ्यू के बीच शहर के सभी 49 वार्डों में सब्जियां पहुंचाई जा रही हैं। सैलाना बस स्टैंड स्थित थोक सब्जी मंडी में इनकी पैकिंग कर मैजिक से लोगों के घरों में तक इन्हें पहुंचाया जा रहा है लेकिन पैकिंग से वितरण व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
थोक सब्जी मंडी में महिलाएं एक साथ बैठकर सब्जी की पैकिंग कर रही हैं तो हम्माल भी भीड़ लगाकर मैजिक में इन्हें भर रहे हैं। मंगलवार को मंडी प्रशासन के अफसरों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन होता रहा लेकिन किसी भी अफसर ने ध्यान नहीं दिया।

मास्क और ग्लव्स बांट रहे हैं, समझाइश भी दी जा रही
मंडी सचिव एमएल बारसे ने बताया मास्क और हैंड ग्लव्स बांट रहे हैं। वहीं सब्जी विक्रेताओं को समझाइश भी दी जा रही है। हाथ धोने के लिए साबुन रखे हैं। वहीं मैजिक को सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जा रहा है। आगे भी समझाइश दी जाएगी।

रतलाम शहर में सब्जी, किराना, गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी
कोराना वायरस की चेन ब्रेक करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। सब्जी, किराना सामान, गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी। इसके अलावा सारी दुकान या संस्थाएं बंद रहेगी। मेडिकल दुकानें, अस्पताल, पैथालॉजी लैब खुली रहेगी। यह व्यवस्था 15 अप्रैल सुबह 6 बजे से 3 मई की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
यह रहेगी शहर की व्यवस्था

  • सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सब्जी की होम डिलीवरी होगी।
  • किराने की दुकानें होम डिलीवरी के लिए सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। भंडारण और पैकेजिंग के लिए इसके बाद भी खुल सकेगी।
  • उपभोक्ता गैस एजेंसी पर नहीं जा सकेंगे। एजेंसियां सिलेंडर घर पहुंचाएगी।
  • घर-घर दूध बंटेगा, सांची दूध की होम डिलीवरी चालू रहेगी।
  • रबी फसलों की कटाई में काम आने वाले कर्बाइन, हार्वेस्टर, ट्रैक्टर आदि की कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए गैरेज, सर्विस सेंटर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vegetable, fruit, milk and grocery shops will open from 7 to 11 am in the entire district except Ratlam city


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/vegetable-fruit-milk-and-grocery-shops-will-open-from-7-to-11-am-in-the-entire-district-except-ratlam-city-127169883.html

No comments:

Post a Comment