Saturday, April 11, 2020

पार्वती नदी में रेत का अवैध उत्खनन कर रहीं पनडुब्बियाें को आग लगाकर नष्ट किया

पार्वती नदी में पनडुब्बी लगाकर माफिया द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार, खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने दो पनडुब्बियों को आग के हवाले कर नष्ट कराया। इन पनडुब्बियों की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

सुठालिया तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने बताया कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर बैराड़ गांव से होकर गुजरी पार्वती नदी पर ये कार्रवाई की गई है। यहां कार्रवाई के लिए पहुंचे तहसीलदार श्री भार्गव, खनिज निरीक्षक मुकेशसिंह सिकरवार और थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने देखा कि बैराड़ गांव के बाहर नदी में रेत माफियाओं द्वारा बोट पर दो पनडुब्बी लगाकर नदी में पाइप से रेत खींचकर बाहर निकल रहे हैं। कार्रवाई के लिए जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो रेत माफिया के लोग मौके से भाग खड़े हुए। जबकि टीम ने मौके पर ही 10 लीटर पेट्रोल मंगाकर दोनों पनडुब्बियों को आग के हवाले करके नष्ट कर दिया, ताकि अवैध खननबंद हो सके।

जलाकर नष्ट कर दी 5 लाख रुपए कीमत की दो पनडुब्बी
तहसीलदार श्री भार्गव ने बताया कि बोट पर फिट उक्त पनडुब्बियों को निकाल पाना संभव नहीं था। माफिया ने इन्हें बोट पर कसने के साथ ही नदी में लोहे के पाइप लगा रखे थे। इसलिए टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराकर आला अधिकारियों के निर्देश पर इन्हें जलाकर नष्ट कर दिया। जिन दो पनडुब्बी को नष्ट किया गया है उनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। कार्रवाई में खनिज व राजस्व अमले के साथ ही सुठालिया थाने का फोर्स भी शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Submarines carrying out illegal sand mining in Parvati river were destroyed by fire


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/submarines-carrying-out-illegal-sand-mining-in-parvati-river-were-destroyed-by-fire-127151232.html

No comments:

Post a Comment