चार दिन पहले 7 अप्रैल काे शहर के जिन चार लाेगाें ट्राॅमा सेंटर की नर्स लता प्रभारी (33), ढोली बुआ का पुल निवासी बबीता (50), चंद्रबदनी नाका स्थित सिंधिया नगर निवासी अजय जाटव (18) और 40 गिर हाउस सत्यदेव नगर निवासी जोहरा खान (20) काे काेराेना का संक्रमण पाया गया था, उनकी दूसरी रिपाेर्ट शनिवार काे निगेटिव आगई है। इन सभी का 6 अप्रैल काे सैंपल लिया गया था और जीआरएमसी की वायराेलाॅजिकल लैब में जांच की गई थी। रिपोर्ट में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद सभी को जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन 9 अप्रैल काे फिर से इनके सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच डीआरडीई की लैब में हुई तो सभी में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया। इनके अलावा डीआरडीई और वायरोलॉजिकल लैब दोनों जगह से 79 अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। जबकि 34 सैंपल रिजेक्ट किए गए। इस तरह दोनों लैब में शनिवार को 117 सैंपल के नतीजे आए। निगेटिव मरीजों के एक बार सैंपल और लिए जाएंगे और रिपोर्ट फिर से निगेटिव आती तो सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं शनिवार को 178 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 149 की रिपोर्ट आना बाकी है।
स्टैंडर्ड मापदंडों पर हुई थी जांच
वायरोलॉजिकल लैब में मरीजों के सैंपल की जांच आईसीएमआर के स्टैंडर्ड मापदंडों के अनुसार ही गई है। इसकी रिपोर्ट आईसीएमआर को भी भेजी गई है। हालांकि इन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसलिए अब तीसरा सैंपल और उसकी रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।
-डॉ. एसएन अयंगर, डीन, जीआरएमसी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/four-days-ago-the-report-of-four-patients-including-the-corona-positive-pie-nurse-came-out-negative-127151206.html
No comments:
Post a Comment