हरी सब्जियों की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने सोमवार सुबह 5 से 8 बजे के बीच थोक सब्जी मंडी खोली। इसमें केवल किसान और वे बड़े खरीदार आना थे जो नगर में उपभोक्ता को होम डिलीवरी करेंगे। जबकि यहां आम उपभोक्ता भी खरीदी करने पहुंच गए। ठेलागाड़ी लगाकर सब्जी बेचने वाले कई रिटेलर विक्रेता ने भी खरीदी की और मोहल्लों में जाकर सब्जी बेची। मंडी में किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। डिस्टेंसिंग के लिए जो गोले बनाए थे वे धरे रह गए और भीड़ एक-दूसरे पर गिरी। प्रशासन अब थोक मंडी को भी बंद करके सीधे गांवों से थोक खरीदी करने के विकल्प पर मंथन किया जा रहा है। मंगलवार को निर्णय होगा।
एसडीएम राहुल धोटे ने बताया मंगलवार को थोक मंडी बंद रहेगी। शेड्यूल अनुसार बुधवार को थोक मंडी खोलना है लेकिन हम थोक व रिटेलर सब्जी विक्रेता से चर्चा कर रहे है। संभव हुआ तो इन्हें सीधेे गांवों से खरीदी करके नगर में सब्जी बेचने की व्यवस्था करेंगे। गांवों में भी गांव से बाहर कहीं एक जगह स्थान तय होगा ताकि सब्जी विक्रेता गांव में प्रवेश नहीं करें और वहां से सब्जी लेकर यहां आ जाएं। यदि इस व्यवस्था में दिक्कत हुई तो फिर थोक मंडी ही खोलेंगे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए सख्ती बरतेंगे। सोमवार को तो चार दिन बाद मंडी खुली थी, इसलिए भीड़ ज्यादा हो गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
होम डिलीवरी के साथ वार्डवार सब्जी ठेले भेजेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क जरूरी- तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने बताया होम डिलीवरी के लिए जो नंबर दिए थे वे अपनी सेवा जारी रखेंगे। इसके साथ ही हर वार्ड या कॉलोनी में एक-दो ठेलागाड़ी वाले भी घर-घर जाकर सब्जी बेच सकेंगे। उन्हें व खरीदार दोनों को मास्क बांधना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है । यदि वे नहीं करते है तो कार्रवाई की जाएगी।
फल बाजार दशहरा मैदान शिफ्ट किया, यहीं से ऑर्डर अनुसार पैकिंग होगी और घर पहुंचाए जाएंगे- तहसीलदार पांडेय ने बताया फल की खरीदी-बिक्री अब इकबालगंज दशहरा मैदान में की जाएगी। बाहर से आने वाले ट्रक यहीं अनलोड होंगे। यहीं से ऑर्डर बुक करके पैकिंग होगी और व्यापारियों के बाइकर्स या मैजिक वाहन संचालक घर जाकर फल उपलब्ध करवाएंगे।सब्जी के लिए यहां संपर्क करें
नरेश सैनी 9131254234, तपन कुमार 7987523434, दीपक 7898052839, विजय सैनी 6267751761, कुंदन मौर्य 9584872442, एजाज हुसैन 7000406401, निराले खां 9770299015 व आलू के लिए जावेद अली 9827390648 से सम्पर्क करें।
फलों के लिए कॉल करें
गफ्फार खान 9893920330, यूसुफ खान 7225008305, शहजाद 8959018338, गुलनवाज 9826389307, मोहम्मद सलीम 9827432019, मोहम्मद वसीम 9981627872, अमजद पटेल 9893920319, मोहम्मद सिद्दीक 7223983372, शाहरूख 9301217534, अहमद खान 9630594600, मोहम्मद गफ्फार 9893920330, मोहम्मद अनवर 9685051686, शादाब अली 7869338123 व इब्राहिम 9826013148 से संपर्क करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/forgotten-social-distancing-for-vegetables-now-close-the-market-and-consider-buying-thake-from-villages-127163708.html
No comments:
Post a Comment