कचरे में पड़े बोरे में भरी थी बारूद, 4 लोग घायल
थाटीपुर स्थित कब्रिस्तान में सोमवार शाम कचरे में धमाका हो गया। यहां मुस्लिम समाज के छह लोग इकट्ठे थे और शब-ए-बारात के लिए सफाई कर रहे थे। इन्होंने कचरे में आग लगाई, इसी कचरे में पड़े एक बोरे में भी आग लग गई। इस बोरे में पटाखे और कुछ बारूद भरी थी। आग लगते ही तेज धमाका हुआ, जिससे पास में खड़े दो बच्चे झुलस गए, वहीं वृद्ध सहित चार अन्य लोगों को कंकड़, पत्थर और कचरा उचटकर लग गया। इन चारों को भी चोट आई है। झुलसे बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, इनकी हालत खतरे से बाहर है। 8 अप्रैल को शब-ए-बारात है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों को याद करने के लिए कब्रिस्तान जाते हैं।
हार्ट की दवा के लिए भटक रहा था युवक, पुलिस ने दुकान खुलवाकर दिलवाई
ग्वालियर| लॉकडाउन में हार्ट की दवा के लिए सड़क पर भटक रहे एक युवक की आंख उस समय भर आई, जब उसे किसी से मदद नहीं मिली और पुलिस ने दुकान खुलवाकर उसे दवा दिलवाई। यह मिसाल पड़ाव पुलिस ने पेश की।
टीआई पड़ाव ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चार शहर का नाका का रहने वाला सोनू सिंह सिसौदिया उम्र 33 साल हार्ट पेशेंट है। उसकी दवा दो दिन से खत्म हो गई है। लॉकडाउन की वजह से युवक दवा के लिए भटक रहा था। सोमवार दोपहर में जब टीआई भ्रमण कर रहे थे तो युवक फूलबाग पर मिल गया। युवक से जब पूछताछ की तो पता लगा कि वह दवा के लिए भटक रहा है। सांई बाबा मंदिर के पास स्थित मेडिकल से वह दवा लेता है लेकिन दवा की दुकान बंद थी। टीआई अपने फोर्स के साथ युवक को लेकर गए। दुकानदार को बुलवाया और दवा दिलाई।
इधर...शाम 4 बजे तक खोला दवा बाजार: एसपी नवनीत भसीन ने आदेश जारी किए कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक दवा की थोक की दुकानें दवा बाजार में खुली रहेंगी।
टीआई थाटीपुर शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे थाटीपुर में अरब साहब की दरगाह के पास रहने वाले छह लोग पास में ही स्थित कब्रिस्तान में लोग सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के बाद इन लोगों ने उसमें आग लगा दी। यहां एक बोरा पड़ा था। उसे भी कचरे में डाल दिया। जैसे ही आग लगी तो तेज धमाका हुआ। बोरे में अनार बम, देसी बम, अलग-अलग पटाखे और बारूद भी भरी थी। धमाका होते ही पास में खड़े 14 वर्षीय साहिल और 12 वर्षीय अरबाज मामूूली झुलस गए। अन्य लोगों को भी चोट लगी है। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ.अखिलेश भार्गव के साथ पहुंची।
खुद डाले पटाखे: पुलिस के पहुंचने से पहले यहां चर्चा थी कि यह पटाखे खुद ही इन लोगों ने एक बोरे में रखकर जलाए। लेकिन पुलिस को बताया कि कोई यह फेंक गया था। इस मामले में इन लोगों ने किसी तरह की शिकायत करने से भी इनकार कर दिया इसलिए आशंका है कि हो सकता है इन्होंने पटाखे खुद ही रख दिए हों।
यह हुए घायल: साहिर और अरबाज अली मामूली झुलस गए। वहीं वृद्ध अजमेरी पहलवान, सलीम चोटी वाला, जावेद खान और आबिद खान को चोटें आईं हैं।
टीआई थाटीपुर शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे थाटीपुर में अरब साहब की दरगाह के पास रहने वाले छह लोग पास में ही स्थित कब्रिस्तान में लोग सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के बाद इन लोगों ने उसमें आग लगा दी। यहां एक बोरा पड़ा था। उसे भी कचरे में डाल दिया। जैसे ही आग लगी
धमाके में झुलसे बच्चे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-explosion-in-cemetery-as-soon-as-fire-was-started-two-children-scorched-071546-6984262.html
No comments:
Post a Comment