Wednesday, April 8, 2020

खजराना में पुलिसकर्मी गाने गाकर लोगों से कर रहे अपील- जिंदगी मौत ना बन जाए, संभालो यारो, खो रहा चैनो अमन, घर में रहो यारो...

कोरोना के लिए खजराना क्षेत्र हॉट स्पॉट है। मैं बुधवार सुबह 8 बजे खजराना थाने पहुंचा। गलियों में हलकी-पुलकी चहल-पहल थी। लोग दूध लेने के लिए घूम रहे थे। कोई पानी भरने में लगा था तो कोई राशन के लिए चक्कर काट रहा था, तभी कालका माता मंदिर की तरफ से पुलिस की जीप आई। सायरन की आवाज सुनते ही गलियों में सन्नाटा छा गया। जीप में बैठा पुलिसकर्मी लोगों को घर में रहने की अपील कर रहा था। इसी के साथ पुलिसकर्मी ने जिंदगी मौत ना बन जाए, संभालो यारो, खो रहा चैनो अमन...घर में रहो यारो...गाते हुए लोगों से अपील की।


गाने और हाथ जोड़ने के बाद भी नहीं मानते तो करते हैं सख्ती
टीआई संतोष सिंह यादव बोले यहां तो दिनभर यही होता है। जब टोटल लॉकडाउन का एलान हुआ था तब वाट्सएप पर कई जगहों पर मैसेज चले थे। एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक टीआई खुद गीत गाकर लोगों का हौंसला बढ़ा रहे थे। वे इसी तरह से लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे थे। वहीं से हम भी प्रेरित हुए और अब इसी तरह से लोगों से घर में रहने की अपील करते हैं। हमारी तीन जीप में अनाउंसमेंट सिस्टम हैं। उसके बाद हमने आठ स्थानों पर भी रेडियो लगा रखे हैं। दिनभर उसमें अनाउंसमेंट होता है। सुबह-सुबह जीप से लोगों को सरफरोशी की तमन्ना वाला गीत सुनाकर उनका जज्बा जगाया जाता है। मनोबल बढ़ाते हैं कि वे घरों में रहेंगे तो उन्हीं के लिए अच्छा है। फिर भी कोई निकलता है तो उससे हाथ जोड़कर गुहार लगाते हैं। दोनों तरह की समझाइश के बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो सख्ती करते हैं।

इधर, ये मुस्लिम युवक संकट की इस घड़ी में बने मिसाल, जनसहयोग से 70 हजार की तीन बाइपेप मशीन की दान, पुलिस ने अस्पताल में लगवाई

खजराना के ये मुस्लिम युवक संकट इस एक मिसाल हैं। हाजी सलीम पटेल, हाजी असगर पटेल, सैयद वाहिद अली, अन्नू पटेल और नासीर शाह ने आपसी सहयोग से 70 हजार की तीन बाइपेप मशीनें (ये वेंटिलेटर का सब्स्टिट्यूट हैं) दान दीं। ये मशीनें एएसपी राजेश रघुवंशी ने मयूर अस्पताल में लगवाई हैं। एएसपी रघुवंशी ने बताया कि खजराना में कई मुस्लिम युवक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुश्किल घड़ी में काम कर रहे हैं। यहां क्वारेंटाइन में जाने से लोगों ने विरोध नहीं किया। हमने इस इलाके की पांच कॉलोनियों से 400 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन किया, लेकिन किसी ने पुलिस से कोई विवाद नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग का दल भी सभी की स्क्रीनिंग बेखौफ कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिसकर्मी ने जिंदगी मौत ना बन जाए, संभालो यारो, खो रहा चैनो अमन...घर में रहो यारो...गाते हुए लोगों से अपील करते हुए।
नासीर शाह ने आपसी सहयोग से 70 हजार की तीन बाइपेप मशीनें (ये वेंटिलेटर का सब्स्टिट्यूट हैं) दान दीं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/policemen-are-making-appeals-to-people-by-singing-songs-in-khajrana-life-should-not-become-death-feel-friends-lose-your-peace-127131986.html

No comments:

Post a Comment