देवरी में इन दिनों कोरोना महामारी से पूरा देश एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है, अपने-अपने स्तर पर लोग देश सेवा में लगे हुए हैं। वहीं इन नगरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए, पटवारी, और पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अमला अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर काम कर रहे हैं। इन तीनों वर्ग के लोग इन दिनों कर्म ही पूजा मानकर काम कर रहे हैं।
परिवार से बड़ा देश है देश और यहां रहने वाले लोग स्वस्थ्य और सुरक्षित रहेंगे तो सबकुछ है। इसलिए वह तय डयूटी से भी अधिक समय तक ड्यूटी कर देश सेवा में लगे हुए हैं। जहां कोरोना संक्रमण को भगाने के लिए पूरा देश एकजुट खड़ा हुआ है। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है इक्का दुक्का लोग निकलते हैं। आरक्षक राजेश केवट ने बताया कि सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक ड्यूटी देते हैं। बाजार खुलवाना, फिर बंद करवाना और लोगों की आवाजाही रोकना पड़ता है। यही वजह कि परिवार की चिंता नहीं करता हूं। पिछले 25 दिनों से घर नहीं गया हूं, बच्चे भी वीडियो कॉल करके बार घर आने की बात कहते हैं। लेकिन हमेशा जल्द आने का भरोसा दिला देता हूं।
कोरोना जैसी बीमारी से सभी को एकजुट होकर लड़ना है बेवजह सड़कों पर आवाजाही न करें और सामाजिक दूरी भी बनाएं रखे पूरा देश जिस परेशानी से जूझ रहा है सबसे पहले उसे देश से भगाना है। वह 14 घंटे नौकरी कर रहे हैं 24 घंटे भी करना पड़े करेंगे। रायसेन- नरसिंहपुर की बॉर्डर पर डयूटी लगी है। आवागमन करने वालों की सत्यता की जांच करना,वहां पर रुकी मजदूरों का सुबह से लेकर शाम तक भोजन व्यवस्था बनाना उनका काम है। सुबह 10 बजे डयूटी पर पहुंंच जाते हैं फिर रात 12 बजे तक घर आ पाते हैं। देश सेवा करना महत्वपूर्ण हैं। परिवार से रोजाना मिलते हैं। कुछ दिन नहीं मिलेंगे तो चल जाएगा लेकिन यदि देश में बीमारी फैल गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/those-who-are-doing-duty-for-14-to-16-hours-on-daily-basis-from-corona-127151112.html
No comments:
Post a Comment